वस्तुनिष्ठ प्रश्न, ( बीo एo हिंदी -तृतीय सेमेस्टर ( Objective Type Questions B A Hindi -3rd Semester )

🔹 ‘हरिऔध’ का पूरा नाम क्या है?

उत्तर – अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’

🔹 ‘हरिओध’ जी किस युग के कवि हैं?

उत्तर – द्विवेदी युग

🔹 ‘हरिऔध’ जी का जन्म कब हुआ था?

उत्तर – सन 1865 में |

🔹 ‘हरिऔध’ जी का देहांत कब हुआ?

उत्तर – 6 मार्च, 1947 को

🔹 ‘हरिऔध’ जी के प्रथम महाकाव्य का नाम बताइए |

उत्तर – प्रिय प्रवास

🔹 खड़ी बोली हिंदी के प्रथम महाकाव्य का नाम बताइए |

उत्तर – प्रिय प्रवास

🔹 प्रियप्रवास महाकाव्य में कुल कितने सर्ग हैं?

उत्तर – 17 सर्ग

🔹आपके पाठ्यक्रम में संकलित ‘पवन दूती’ काव्य किसकी रचना है?

उत्तर – अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ की |

🔹 ‘पवनदूती’ काव्य हरिऔध जी के किस महाकाव्य से अवतरित है?

उत्तर – प्रिय प्रवास

🔹 ‘हरिऔध’ जी की किन्ही दो काव्य रचनाओं के नाम बताइए |

उत्तर – प्रिय प्रवास, वैदेही वनवास |

🔹 हरिऔध जी की दो नाट्य रचनाओं के नाम बताइए |

उत्तर – प्रद्युम्न विजय, रुक्मिणी परिणय |

🔹 ‘ठेठ हिंदी का ठाठ’ और ‘अधखिला फूल’ किसकी रचनाएं हैं?

उत्तर – अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’

🔹 ‘ठेठ हिंदी का ठाठ’ और ‘अधखिला फूल’ किस विधा की रचनाएं हैं?

उत्तर – उपन्यास |

🔹 राधिका पवन को मथुरा क्यों भेजना चाहती है? ( पवनदूती )

उत्तर – अपनी विरह वेदना की सूचना श्रीकृष्ण तक पहुंचाने के लिए |

🔹 मार्ग में मिलने वाले किसी क्लांत ( थका हुआ ) के लिए राधिका जी पवन को क्या संदेश देती है? ( पवनदूती )

उत्तर – राधिका पवन से कहती है कि अगर रास्ते में कोई क्लांत दिखाई दे तो उसके निकट जाकर उसकी सारी क्लांतियों को मिटा देना |

🔹 राधिका पवन से खेतों में काम करने वाली कृषक बाला के लिए क्या करने का अनुरोध करती है? ( पवनदूती )

उत्तर – राधिका पवन से अनुरोध करते हैं कि रास्ते में यदि कोई खेत में काम करने वाली कृषक-बाला दिखाई दे तो धीरे-धीरे उसके शरीर को स्पर्श करके उसकी सारी थकावट को दूर कर देना और बादल को उसके समीप लाकर उस पर छाया कर उसे सुख प्रदान करना |

🔹 राधिका ने पवन को किसके साथ खेलने को कहा था? ( पवनदूती )

उत्तर – कमल के फूलों के साथ

🔹 ‘जयद्रथ वध’ किसकी कविता है?

उत्तर – मैथिलीशरण गुप्त

🔹 ‘भारत भारती’ किसकी रचना है?

उत्तर – मैथिलीशरण गुप्त

🔹’ संदेश यहां मैं नहीं स्वर्ग का लाया’ कविता मैथिलीशरण गुप्त के किस महाकाव्य से अवतरित है?

उत्तर – साकेत ( साकेत के आठवें सर्ग से )

🔹 मैथिलीशरण गुप्त का जन्म कब और कहां हुआ?

उत्तर – 3 अगस्त, 1886 को उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चिरगांव नामक गांव में |

🔹 मैथिलीशरण गुप्त जी की मृत्यु कब हुई?

उत्तर – 12 दिसंबर, 1964 को |

🔹 गुप्त जी की प्रथम रचना कौन सी थी?

उत्तर – रंग में भंग

🔹 साकेत में कुल कितने सर्ग हैं?

उत्तर – 12.

🔹 गुप्त जी का कौन सा महाकाव्य राम कथा पर आधारित है?

उत्तर – साकेत

🔹 गुप्त जी के किस काव्य में सिख गुरुओं के उपदेशों का वर्णन मिलता है?

उत्तर – गुरुकुल

🔹 गुप्त जी की कौनसी काव्य रचना महाभारत पर आधारित है?

उत्तर – जयद्रथ-वध

🔹 जयद्रथ वध किसने किया था? ( जयद्रथ-वध – गुप्त )

उत्तर – अर्जुन ने

🔹 गुप्त जी की दो काव्य रचनाओं के नाम लिखिए |

उत्तर – साकेत, भारत-भारती |

🔹 भारत-भारती ( गुप्त ) काव्य रचना कितने खंडों में विभक्त है?

उत्तर – तीन खंडों में |

🔹 भारत-भारती काव्य रचना के तीन खंडों के क्या नाम हैं?

उत्तर – अतीत खंड, वर्तमान खंड, भविष्य खंड |

🔹 ‘भारत-भारती’ का प्रस्तुत काव्यांश किस खंड से अवतरित हैं?

उत्तर – अतीत खंड से |

🔹 ‘भारत-भारती: में गुप्त जी के द्वारा किन्हें सन्देश दिया गया है?

उत्तर – भारतवासियों को |

🔹 ‘कामायनी’ किसकी रचना है?

उत्तर – जयशंकर प्रसाद की |

🔹 ‘कामायनी’ में कितने सर्ग हैं?

उत्तर – 15.

🔹 ‘कामायनी’ का प्रकाशन किस वर्ष हुआ?

उत्तर – 1936.

🔹 ‘कामायनी’ का काव्य रूप क्या है?

उत्तर – प्रबंधकाव्य ( महाकाव्य )

🔹 ‘कामायनी’ में मनु किसका प्रतीक है?

उत्तर – मन का |

🔹 ‘कामायनी’ में श्रद्धा किसकी प्रतीक है?

उत्तर – शक्ति की |

🔹 ‘कामायनी’ में श्रद्धा और मनु का पुत्र मानव किसका प्रतीक है?

उत्तर – मानव का |

🔹 ‘कामायनी’ में इड़ा किसकी प्रतीक है?

उत्तर – बुद्धि की

🔹 इड़ा मानव तथा सारस्वत नगर के निवासियों को लेकर कहां जा रही थी? ( कामायनी )

उत्तर – कैलाश पर्वत पर |

🔹 कैलाश पर्वत की ओर जाते हुए वृषभ के गले में क्या था? ( कामायनी )

उत्तर – घंटा |

🔹 मनु पुत्र मानव के हाथों में क्या था? ( कामायनी )

उत्तर – एक हाथ में वृषभ की रस्सी तथा दूसरे हाथ में त्रिशूल |

🔹 इड़ा ने किस रंग के वस्त्र धारण किए हुए थे? ( कामायनी )

उत्तर – गेहुँअन रंग के |

🔹 आनंद सर्ग ( कामायनी ) का प्रतिपाद्य क्या है?

उत्तर – वसुधैव कुटुंबकम की भावना की स्थापना व आनंद की प्राप्ति |

🔹 ‘आंसू’ किसकी प्रसिद्ध काव्य रचना है?

उत्तर – जयशंकर प्रसाद की

🔹 “समरस थे जड़ या चेतन, सुंदर साकार घना था | चेतनता एक विलसती आनंद अखंड घना था |” प्रस्तुत पंक्तियां किस कवि की हैं?

उत्तर – जयशंकर प्रसाद की ( कामायनी के आनंद सर्ग की अंतिम पंक्तियाँ )

🔹 जयशंकर प्रसाद का जन्म कब हुआ?

उत्तर – 1889 ईo ( वाराणसी )

🔹 जयशंकर प्रसाद जी का निधन कब हुआ?

उत्तर – 1937 ईo |

🔹 जयशंकर प्रसाद की कुछ काव्य रचनाओं के नाम बताइए |

उत्तर – झरना, आँसू, लहर, कामायनी |

🔹 जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित उपन्यास कौन-कौन से हैं?

उत्तर – कंकाल, तितली, इरावती (अधूरा )

🔹 जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित कहानी संग्रहों के नाम बताइए |

उत्तर – छाया, आकाशदीप, प्रतिध्वनि, आंधी, इंद्रजाल |

🔹 ‘काव्य कला और अन्य निबंध’ किसके द्वारा रचित निबंध है?

उत्तर – जयशंकर प्रसाद |

🔹 प्रसाद द्वारा रचित कुछ नाट्य कृतियों के नाम बताइए |

उत्तर – राज्यश्री, एक घूंट, स्कंदगुप्त, चंद्रगुप्त, अजातशत्रु, ध्रुवस्वामिनी |

🔹निराला जी किस काव्यधारा के कवि थे?

उत्तर – छायावादी काव्यधारा

🔹 निराला जी का जन्म कब हुआ?

उत्तर – 1896 [ महिषादल ( बंगाल ), के मेदिनीपुर गाँव में )

🔹 निराला जी का देहांत कब हुआ?

उत्तर – 1961 ईo |

🔹 निराला जी की पुत्री का क्या नाम था?

उत्तर – सरोज |

🔹निराला द्वारा रचित कौन सी कविता हिंदी साहित्य में सर्वश्रेष्ठ शोक-गीत मानी जाती है?

उत्तर – सरोज स्मृति |

🔹 ‘विधवा’ कविता के रचयिता कौन हैं?

उत्तर – सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी |

🔹 बादल राग किसकी प्रसिद्ध कविता है?

उत्तर – निराला जी की |

🔹’बादल राग’ किस रस की कविता है?

उत्तर – वीर रस |

🔹’बादल राग’ कविता का मूल उद्देश्य बताइए |

उत्तर – शोषक वर्ग के विरुद्ध क्रांति का बिगुल बजाना |

🔹 ‘अट्टालिका नहीं है रे आतंक भवन‘ किस कविता की पंक्ति है?

उत्तर – बादल राग |

🔹 ‘जागो फिर एक बार’ कविता के कवि कौन हैं?

उत्तर – निराला जी |

🔹 ‘जागो फिर एक बार’ कविता में किसे जगाने की बात कही गई है?

उत्तर – भारतीय युवाओं को |

🔹 ‘शेरों की मांद में आया है आज सियार’ ( जागो फिर एक बार ) पंक्ति में शेर और सियार किसे कहा गया है?

उत्तर – इस पंक्ति में भारतियों को शेर तथा अंग्रेजों को सियार कहा गया है |

🔹 ‘तोड़ती पत्थर’ किसकी प्रसिद्ध प्रगतिशील कविता है?

उत्तर – निराला |

🔹 ‘तोड़ती पत्थर’ कविता में किस शहर का उल्लेख है?

उत्तर – इलाहाबाद |

🔹 ‘तोड़ती पत्थर’ कविता में किस ऋतु का वर्णन है?

उत्तर – ग्रीष्म ऋतु |

🔹 निराला की कौन सी रचना रामकथा से सम्बंधित है?

उत्तर – राम की शक्ति पूजा |

🔹 ‘वह इष्ट देव के मंदिर की पूजा सी ‘ किस कविता की पंक्ति है?

उत्तर – विधवा ( निराला )

🔹 ‘सवा-सवा लाख पर एक को चढ़ाऊंगा’ यह शब्द किसने कहे हैं?

उत्तर – गुरु गोविन्द सिंह जी ( कविता – जागो फिर एक बार- निराला )

🔹 महादेवी वर्मा का जन्म कब हुआ?

उत्तर – 26 मार्च, 1907 में उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में

🔹 महादेवी वर्मा का देहांत कब हुआ?

उत्तर- 11 सितंबर, 1987 ईस्वी ( इलाहबाद ) में |

🔹 किस छायावादी कवयित्री को आधुनिक युग की मीरा कहा जाता है?

उत्तर – महादेवी वर्मा को

🔹 महादेवी वर्मा के पिता का क्या नाम था?

उत्तर – श्री गोविंद प्रसाद

🔹 महादेवी वर्मा की माता जी का नाम बताइए |

उत्तर – श्रीमती हेमरानी देवी

🔹 महादेवी वर्मा जी के पति का क्या नाम था?

उत्तर – डॉक्टर स्वरूप नारायण वर्मा

🔹 किस छायावादी कवयित्री को ‘पीड़ा की देवी’ कहा जाता है?

उत्तर – महादेवी वर्मा जी

🔹 महादेवी वर्मा ने किस पत्रिका का संपादन किया?

उत्तर – चाँद

🔹 किस वर्ष महादेवी वर्मा को सेकसरिया पुरस्कार प्राप्त हुआ?

उत्तर – 1934

🔹 किस वर्ष महादेवी वर्मा को भारत भारती पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

उत्तर – 1943

🔹 महादेवी वर्मा को मंगला प्रसाद पुरस्कार कब प्राप्त हुआ?

उत्तर – 1943

🔹 महादेवी वर्मा को अपनी किस रचना पर भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ?

उत्तर – यामा से 1982 में

🔹 किस वर्ष भारत सरकार द्वारा महादेवी वर्मा को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया?

उत्तर – 1956 में

🔹 किस वर्ष भारत सरकार द्वारा महादेवी वर्मा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया?

उत्तर – 1988

🔹 ‘मेरे बचपन के दिन’ किसकी रचना है?

उत्तर – महादेवी वर्मा

🔹 ‘गिल्लू’ किसकी रचना है?

उत्तर – महादेवी वर्मा

🔹 महादेवी वर्मा की उस रचना का नाम बताइए जिसमें उसने अपनी पालतू गाय का वर्णन किया है?

उत्तर – गौरा

🔹 ‘मधुर-मधुर मेरे दीपक जल’ किसकी प्रसिद्ध कविता है?

उत्तर – महादेवी वर्मा

🔹 महादेवी वर्मा द्वारा रचित ‘भक्तिन’ रेखाचित्र उसकी किस पुस्तक में संकलित है?

उत्तर – स्मृति की रेखाएं

🔹 अतीत के चलचित्र, स्मृति की रेखाएं, मेरा परिवार, श्रृंखला की कड़ियां किस की प्रमुख कृतियां हैं?

उत्तर – महादेवी वर्मा

🔹 महादेवी वर्मा के कुछ प्रसिद्ध काव्यसंग्रहों के नाम बताइए |

उत्तर – निहार, रश्मि, नीरजा, सांध्यगीत, दीपशिखा, यामा

🔹 महादेवी वर्मा की कुछ गद्य रचनाओं के नाम बताइए |

उत्तर – अतीत के चलचित्र, स्मृति की रेखाएं, पथ के साथी, मेरा परिवार, श्रृंखला की कड़ियां, साहित्यकार की आस्था तथा अन्य निबंध |

🔹 ‘क्षणदा’ किसके द्वारा रचित एक प्रसिद्ध ललित निबंध है?

उत्तर – महादेवी वर्मा

🔹 ‘कह दे माँ क्या अब देखूँ !’ किसकी कविता है?

उत्तर – महादेवी वर्मा

🔹 ‘कह दे माँ क्या अब देखूँ ‘ कविता में कवयित्री की कौन सी भावना प्रकट होती है?

उत्तर – मानवतावादी भावना

🔹 ‘कौन तू मेरे हृदय में’ किसके द्वारा रचित कविता है?

उत्तर – महादेवी वर्मा

🔹 ‘दुख की बदली’ किसकी प्रसिद्ध कविता है?

उत्तर – महादेवी वर्मा

🔹 कवियत्री ने ‘नीर भरी दुख की बदली’ किसे कहा है?

उत्तर – स्वयं को

🔹 ‘वे मुस्काते फूल नहीं’ कविता के कवि का नाम बताइए |

उत्तर – महादेवी वर्मा

🔹 रामधारी सिंह दिनकर का जन्म कब हुआ?

उत्तर – 23 सितंबर, 1908 ( सिमरिया, मुंगेर, बिहार )

🔹 रामधारी सिंह दिनकर की मृत्यु कब हुई?

उत्तर – 24 अप्रैल, 1974 ( चेन्नई, तमिलनाडु )

🔹 रामधारी सिंह दिनकर की प्रमुख काव्य रचनाएं बताइए |

उत्तर – रश्मिरथी, उर्वशी, कुरुक्षेत्र, रेणुका, हुंकार, संस्कृति के चार अध्याय, परशुराम की प्रतीक्षा आदि |

🔹 रामधारी सिंह दिनकर की कौन सी रचना महाभारत की कथा पर आधारित है?

उत्तर – कुरुक्षेत्र

🔹 ‘कुरुक्षेत्र’ का प्रकाशन कब हुआ?

उत्तर – 1946 ईo में |

🔹 ‘कुरुक्षेत्र’ का काव्य रूप क्या है?

उत्तर – प्रबंध काव्य

🔹 किस काव्य की रचना रामधारी सिंह दिनकर ने भारत-चीन युद्ध से प्रेरित होकर की?

उत्तर – परशुराम की प्रतीक्षा

🔹 ‘परशुराम की प्रतीक्षा’ का प्रकाशन कब हुआ?

उत्तर – 1963 में

🔹 कवि ने कौन्तेय किसे कहा है? ( कुरुक्षेत्र )

उत्तर – युधिष्ठिर को

🔹 कवि के अनुसार युद्ध कौन बुलाता है? ( कुरुक्षेत्र )

उत्तर – जो न्याय को चुराता है |

🔹 भीष्म की दृष्टि में क्या पाप नहीं है? ( कुरुक्षेत्र )

उत्तर – अन्याय को समाप्त करने के लिए युद्ध करना

🔹 भीष्म के अनुसार नरक किनके लिए है? ( कुरुक्षेत्र )

उत्तर – जो पाप को स्वीकार कर लेते हैं |

🔹 शांतिप्रियता की भावना किसको प्रभावित करती है और किसको नहीं? ( कुरुक्षेत्र )

उत्तर – शांतिप्रियता कि भावना केवल मानव को प्रभावित करती है, दुराचारी और दनुज पर शांतिप्रियता का कोई प्रभाव नहीं पड़ता |

🔹 शांतिप्रिय मनुष्य दनुज पर कब टूट पड़ता है? ( कुरुक्षेत्र )

उत्तर – जब अन्याय की श्रृंखला बढ़कर विकराल हो जाती है अर्थात जब अन्याय असहनीय हो जाता है |

🔹 ‘हुताशन शैल’ का क्या अर्थ है? ( कुरुक्षेत्र )

उत्तर – ज्वालामुखी

🔹 अति बौद्धिकता मानव जीवन पर क्या प्रभाव डालती है? (कुरुक्षेत्र )

उत्तर – मानव को कायर बना देती है |

🔹 कवि ने महाभारत के युद्ध को किस का युद्ध बताया है? ( कुरुक्षेत्र )

उत्तर – संपूर्ण भारतवर्ष का

🔹 कवि ने शकुनि के दुर्योधन के प्रति प्रेम को क्या कहा है? ( कुरुक्षेत्र )

उत्तर – छल

🔹 किसके सुधारों से राजा क्रोधित थे? ( कुरुक्षेत्र )

उत्तर – श्री कृष्ण के

🔹 शिशुपाल का वध किसने किया? ( कुरुक्षेत्र )

उत्तर – श्री कृष्ण ने

🔹 राजसूय यज्ञ किसने किया? ( कुरुक्षेत्र )

उत्तर – युधिष्ठिर ने

🔹 राजसूय यज्ञ का मुख्य उद्देश्य क्या था? ( कुरुक्षेत्र )

उत्तर – भारत में राष्ट्रीय एकता स्थापित करना

🔹 राजसूय यज्ञ के दुष्परिणाम की भविष्यवाणी किसने की थी? ( कुरुक्षेत्र )

उत्तर – ऋषि व्यास ने

🔹 ऋषि व्यास के अनुसार जगत में कितने वर्ष तक शांति बनी रहेगी? ( कुरुक्षेत्र )

उत्तर – 13 वर्ष तक

🔹 ऋषि व्यास के अनुसार 13 वर्ष के पश्चात क्या होगा? ( कुरुक्षेत्र )

उत्तर – एक भयंकर लड़ाई होगी

🔹 राजसूय यज्ञ के समय सभी सुखी थे लेकिन किस का ह्रदय विकल था? ( कुरुक्षेत्र )

उत्तर – ऋषि व्यास का

🔹 भारत भूषण अग्रवाल का जन्म कब हुआ?

उत्तर – 3 अगस्त, 1919 ( मथुरा, उत्तर प्रदेश )

🔹 भारत भूषण अग्रवाल की मृत्यु कब हुई?

उत्तर – 23 जून, 1975 ( शिमला, हिमाचल प्रदेश )

🔹 भारत भूषण अग्रवाल की प्रमुख काव्य रचनाएं बताइए |

उत्तर – छवि के बंधन, ओ अप्रस्तुत मन, अनुपस्थित लोग, मुक्ति मार्ग, कागज के फूल, एक उठा हुआ हाथ, उतना वह सूरज है आदि |

🔹 भारत भूषण अग्रवाल की नाट्य रचनाओं के नाम बताइए |

उत्तर – पलायन, अग्निलीक

🔹 भारत भूषण अग्रवाल को अपनी किस काव्य रचना से साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला?

उत्तर – उतना वह सूरज है

🔹 ‘आने वालों से एक सवाल’ कविता किसके द्वारा लिखी गई है?

उत्तर – भारत भूषण अग्रवाल

🔹 कवि ने ‘तुम’ किसे कहा है? ( आने वालों से एक सवाल )

उत्तर – भावी पीढ़ी को

🔹 ‘धरती की नई पौध के फूल’ किसके लिए प्रयोग किया गया है? ( आने वालों से एक सवाल – भारत भूषण अग्रवाल )

उत्तर – भावी पीढ़ी के लिये

🔹 भारत भूषण अग्रवाल ने अपनी किस कविता में हिटलर और गांधी का उदाहरण दिया है?

उत्तर – आने वालों से एक सवाल

🔹 भारत भूषण अग्रवाल ने शांति और अशांति के प्रतीक के रूप में किन दो व्यक्तियों का उदाहरण दिया है? ( आने वालों से एक सवाल – भारत भूषण अग्रवाल )

उत्तर – गांधीजी को शांति के प्रतीक के रूप में और हिटलर को अशांति के प्रतीक के रूप में |

🔹 कवि ने किन दो शक्तियों पर व्यंग्य किया है? ( आने वालों से एक सवाल – भारत भूषण अग्रवाल )

उत्तर – अमेरिका और सोवियत संघ पर |

🔹 कवि के अनुसार कौन सा देश संसार में शांति का मन्त्र फूंकता रहा? ( आने वालों से एक सवाल – भारत भूषण अग्रवाल )

उत्तर – भारत

🔹 ‘दूंगा मैं’ कविता किसके द्वारा रचित है?

उत्तर – भारत भूषण अग्रवाल

🔹 ‘दूंगा मैं’ कविता का मूल भाव क्या है?

उत्तर – इस कविता का मूल भाव यह है कि समाज का सामान्य व्यक्ति भी मानव-इतिहास के निर्माण में अपना योगदान दे सकता है |

🔹 ‘दूंगा मैं’ कविता में ‘पराग’ किसका प्रतीक है?

उत्तर – प्रसन्नता और आनंद का

🔹 ‘दूंगा मैं’ कविता में ‘आग’ किसका प्रतीक है?

उत्तर – जीवन की ऊष्मा का

🔹 भारत भूषण अग्रवाल की कविताएं किस छंद में रचित हैं?

उत्तर – मुक्त छंद

🔹 ‘गंध की लकीर सी’ में कौन सा अलंकार है?

उत्तर – उपमा अलंकार

🔹 ‘फूल के बोल’ कविता के कवि कौन हैं?

उत्तर – भारत भूषण अग्रवाल

🔹 क्या देखकर कवि का मन तृप्त हो गया? ( फूल के बोल – भारत भूषण अग्रवाल )

🔹 क्यारी में खिले रंग-बिरंगे फूल

🔹 ‘क्यारी के कोने में दुबका फूल’ किसका प्रतीक है? ( फूल के बोल – भारत भूषण अग्रवाल )

उत्तर – सामान्य व्यक्ति का

🔹 नन्हे फूल ने कवि को किस सत्य से अवगत कराया? ( फूल के बोल )

उत्तर – वसंत की धन्यता में उस जैसे छोटे-छोटे अनगिनत फूलों का योगदान है |

🔹 ‘फूल के बोल ‘ कविता में अनगिनत फूल किसके प्रतीक हैं?

उत्तर – उपेक्षित समझे जाने वाले सामान्य लोगों के

🔹 ‘फूल के बोल’ कविता में किस का मानवीकरण किया गया है?

उत्तर – नन्हे फूल का

error: Content is proteced protected !!