वस्तुनिष्ठ प्रश्न ( हिन्दी गद्य साहित्य ) बी ए तृतीय सेमेस्टर ( NEP )

बूढ़ी काकी ( मुंशी प्रेमचंद )

◾मुंशी प्रेमचन्द का जन्म कब और कहाँ हुआ?

▪️ 31 जुलाई, 1880 में वाराणसी के लम्ही नामक गाँव में |

◾ मुंशी प्रेमचंद की मृत्यु कब हुई?

▪️ सन 1936 में | ( 8 अप्रैल )

◾ किस हिन्दी साहित्यकार को कहानी सम्राट व उपन्यास सम्राट कहा जाता है?

▪️ मुंशी प्रेमचंद को |

◾ मुंशी प्रेमचंद का वास्तविक नाम क्या था?

▪️ धनपत राय |

◾ प्रेमचंद के पिता का नाम क्या था?

▪️ अजायबराय ( माता का नाम — आनंदी बाई )

◾ आरम्भ में मुंशी प्रेमचंद किस नाम से लिखते थे?

▪️ नवाबराय के नाम से उर्दू में |

◾ प्रेमचंद की पत्नी का नाम क्या था?

▪️शिवरानी देवी |

◾ मुंशी प्रेमचंद के कुछ उपन्यासों के नाम बताइये |

▪️वरदान, सेवासदन, निर्मला, गबन, गोदान |

◾ मुंशी प्रेमचंद के सबसे प्रसिद्ध उपन्यास का नाम बताइये |

▪️ गोदान |

◾ प्रेमचंद का प्रथम हिन्दी उपन्यास कौन सा है?

▪️ कायाकल्प |

◾ प्रेमचंद के किस उपन्यास को कृषक जीवन का महाकाव्य माना जाता है?

▪️ गोदान |

◾ ‘उपन्यास सम्राट’ किसे कहा जाता है?

▪️ मुंशी प्रेमचंद को |

◾ मुंशी प्रेमचंद की कुछ प्रसिद्ध कहानियों के नाम बताइये |

▪️ कफन, पूस की रात, बूढ़ी काकी, नमक का दारोगा, दूध का दाम, दो बैलों की कथा |

◾ प्रेमचंद की कहानियाँ किस नाम से संकलित हैं?

▪️ मुंशी प्रेमचंद की कहानियाँ ‘मानसरोवर’ नाम से आठ भागों में संकलित हैं |

◾ मुंशी प्रेमचंद ने लगभग कितनी कहानियाँ लिखी?

▪️ लगभग 300 कहानियाँ |

◾ प्रेमचंद ने किस पत्रिका का संपादन किया?

▪️हंस |

◾ ‘बूढ़ी काकी’ कहानी के लेखक कौन हैं?

▪️ मुंशी प्रेमचंद |

◾ ‘बूढ़ी काकी’ की किस साहित्यिक विधा की रचना है?

▪️ कहानी |

◾ ‘बूढ़ी काकी’ कहानी के मुख्य पात्र बताइये |

▪️ बूढ़ी काकी, बुद्धिराम, रूपा, लाड़ली |

◾ बूढ़ी काकी के भतीजे का क्या नाम था?

▪️ बुद्धिराम |

◾ बुद्धिराम की पत्नी का क्या नाम था?

▪️ रूपा |

◾ किसके बेटे में तिलकोत्सव पर घर में भोज का आयोजन किया गया था?

▪️ बुद्धिराम और रूपा के |

◾ परिवार में कौन बूढ़ी काकी से स्नेह करता था?

▪️ बुद्धिराम और रूपा की लड़की लाड़ली का |

◾ ‘बूढ़ी काकी’ कहानी का मूल विषय क्या है?

▪️बुजुर्गों की उपेक्षा व तिरस्कार |

◾ बूढ़ी काकी के पति को गुजरे कितने बरस हो गये थे?

▪️ 20 वर्ष |

◾लेखक ने बुढ़ापे को किसका पुनरागमन कहा है?

▪️ बचपन को |

◾ बुद्धिराम के घर पर क्या आयोजन था?

▪️ लड़के का तिलकोत्सव |

◾ रूपा को अपनी भूल का एहसास कब हुआ?

▪️ जब उसने बूढ़ी काकी को दूसरों की जूठी पतल चाटते हुए देखा |

◾ बूढ़ी काकी के चरित्र की दो विशेषताएं बताओ |

▪️(1) उपेक्षित व तिरस्कृत, (2) बेसहारा |

◾ बुद्धिराम के चरित्र की दो विशेषताएं बताओ |

▪️ (1) स्वार्थी, (2) निर्दयी |

◾ रूपा के चरित्र की दो विशेषताएँ बताओ |

▪️(1) धर्मभीरू, (2) स्वभाव की तीखी

◾ लाड़ली के चरित्र की दो विशेषताएं बताओ |

▪️(1) स्नेहमयी, (2) त्यागशील |

◾ लाड़ली के कितने भाई थे?

▪️ दो |

पुरस्कार ( जयशंकर प्रसाद )

◾ ‘पुरस्कार’ कहानी के लेखक कौन हैं?

▪️ जयशंकर प्रसाद |

◾ जयशंकर प्रसाद का जन्म कब और कहाँ हुआ?

▪️ 1889 ईo में वाराणसी में |

◾ जयशंकर प्रसाद का परिवार किस नाम से विख्यात था?

▪️ सुंघनी साहू |

◾ जयशंकर प्रसाद के पिता का नाम क्या था?

▪️ श्री देवी प्रसाद |
👉 अरुण किस कहानी का पात्र है?
▪️ पुरस्कार

👉 अरुण के पास कितने सैनिक थे?

▪️ सौ |

👉 सेनापति ने कितने सैनिकों को नाले की ओर बढ़ने की आज्ञा दी?

▪️ अस्सी सैनिकों को |

◾ रात्रि में दुर्ग में कितने सैनिक थे?

▪️ दो सौ |
👉 पुरस्कार कहानी की नायिका कौन है?
▪️ मधुलिका
👉 पुरस्कार कहानी के अंत में मधुलिका ने महाराज से अपने लिए क्या पुरस्कार मांगा?
▪️ मृत्युदंड
👉 पुरस्कार कहानी में मधुलिका के अंतर्द्वंद का क्या कारण था ?
▪️ प्रेम और कर्तव्य में से किसे चुने
👉 मधुलिका ने अपनी भूमि का मूल्य क्यों नहीं लिया ?
▪️  वह अपनी पैतृक भूमि को बेचना अपराध मानती थी
👉 मधुलिका के पिता का क्या नाम था?
▪️ सिंहमित्र
👉 कौशल राज्य की राजधानी का क्या नाम था ?
▪️ श्रावस्ती
👉 मधुलिका किस राज्य के राजकुमार से प्रेम करने लगती है? ( पुरस्कार कहानी )
▪️ मगध
👉 कृषि उत्सव के लिए किसके खेत को चुन लिया गया था?
▪️ मधुलिका के खेत को
👉 कृषि उत्सव में सर्वप्रथम हल  कौन चलाता है ?
▪️ कौशल नरेश
👉 ‘कामायनी’ किसकी प्रसिद्ध रचना है
▪️ जयशंकर प्रसाद
👉 जयशंकर प्रसाद के अधूरे उपन्यास का नाम बताइए |
▪️ इरावती
👉 जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित दो उपन्यासों के नाम बताइए |
▪️ कंकाल और तितली
👉 जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित दो नाटकों के नाम बताइए |
▪️ चंद्रगुप्त और ध्रुवस्वामिनी
👉 प्रसाद जी द्वारा रचित दो काव्य संग्रहों  के नाम लिखिए |
▪️ आँसू और झरना
👉 प्रसाद जी द्वारा रचित दो कहानी संग्रहों  के नाम लिखिए |
▪️ आकाशदीप और छाया
👉 प्रसाद जी की कौन सी कहानी आप के पाठ्यक्रम में है?
▪️ पुरस्कार
👉 पुरस्कार कहानी के दो मुख्य पात्र बताइए |
▪️ अरुण और मधुलिका

👉 ‘पुरस्कार’ कहानी किस भाषा में लिखित है?

▪️ ख़डी बोली |

👉 मधूलिका के पिता का क्या नाम था?

▪️सिंहमित्र |

👉 मधूलिका के चरित्र की दो विशेषताएँ बताओ |

▪️(1) देशभक्त, (2) स्वाभिमानी |

👉 अरुण के चरित्र की दो विशेषताएँ बताओ |

▪️ (1) पराकर्मी, (2) स्वार्थी |

फैसला ( मैत्रेयी पुष्पा )

👉 ‘फैसला’ कहानी की लेखिका कौन है?
▪️ मैत्रेयी पुष्पा
👉 मैत्रेयी पुष्पा ने अपनी कहानियों में मूलतः किन समस्याओं को प्रस्तुत किया है?
▪️ नारी उत्पीड़न की समस्या, दहेज प्रथा, विधवाओं की दुर्दशा, तथा सामाजिक भेदभाव की समस्या |
👉 ‘फैसला’ कहानी के प्रमुख पात्र कौन-कौन से हैं?
▪️ बसुमती,  रनवीर , ईसुरिया |
👉  मैत्रेयी पुष्पा के द्वारा रचित कुछ उपन्यासों के नाम बताइए |
▪️ बेतवा बहती रही, इदन्नम, चाक, अल्मा कबूतरी |
👉 मैत्रेयी पुष्पा की आत्मकथात्मक रचनाओं के नाम लिखिए |
▪️ कस्तूरी कुंडल बसै,  गुड़िया भीतर गुड़िया
👉 बसुमति गांव में किस पद पर थी?
▪️ प्रधान के पद पर
👉 रनवीर किस पद पर आसीन था?
▪️ ब्लॉक प्रधान
👉 ईसुरिया  कौन थी?
▪️ गडरिया की बहू
👉  “रनवीर  एक दिन चाखी पिसेगा,  रोटी थापेगा और हमारी बसुमति कागद लिखेगी, हुकुम चलाएगी, राज करेगी |” यह पंक्ति किसकी है?
▪️ ईसुरिया की |
👉 ईसुरिया समाज के किन आडंबरों से मुक्त थी?
▪️ ऊंच-नीच और जात-कुजात आदि से
👉 बसुमती कितना पढ़ी थी?
▪️  ग्यारह क्लास
👉 रनवीर कितना पढ़ा था?
▪️  नौंवी कक्षा में फेल
👉 ईसुरिया बार-बार रनवीर को किस नाम से पुकारती  थी?
▪️   रन्ना
👉 ‘फैसला’ कहानी का प्रारंभ है किस रूप में हुआ है?
▪️ पत्र रूप में
👉 कहानी में  ‘छिरियाँ’ शब्द का क्या अर्थ है?( ‘फैसला’ कहानी )
▪️ बकरियां
👉 कुसुमा कौन थी? ( ‘फैसला’ कहानी )
▪️ बसुमती की ननद
👉  ” तुम जाओ भाभी, हम बना देंगे रोटी ” किसके द्वारा कहा गया कथन है? ( ‘फैसला’ कहानी )
▪️  कुसुमा द्वारा
👉 सुबह-सवेरे ईसुरिया विलाप क्यों कर रही थी?
▪️  हरदेई  की मृत्यु के कारण
👉 हरदेई ने अपने प्राण कहां त्यागे?
▪️ पीपल के पेड़ के नीचे कुएं में कूदकर
👉 रनवीर के समक्ष चुनाव लड़ने वाला एकमात्र प्रत्याशी कौन था?
▪️  लुहार का लड़का
👉 बसुमति रनवीर को किस बात के लिए सांत्वना दे रही थी?
▪️ चुनाव में उसकी पराजय पर
👉 बसुमति ने अपना वोट किसे दिया था?
▪️  लुहार के बेटे को
👉  रनवीर चुनाव में कितने वोटों से हारा था?
▪️  एक वोट से
👉 ‘फैसला’ कहानी में किस समस्या को उठाया गया है ?
▪️  नारी उत्पीड़न की समस्या को

👉 बसुमति के चरित्र की दो विशेषताएँ बताइये |

▪️कोमल हृदय की स्वामिनी, न्यायप्रिय |

👉 रणवीर के चरित्र की दो विशेषताएँ बताइये |

▪️ अत्याचारी, कुशल राजनीतिज्ञ |

👉 ईसुरिया के चरित्र की दो विशेषताएँ बताइये |

▪️सामाजिक बुराइयों की विरोधिनी, निडर व साहसी |

मलबे का मालिक ( मोहन राकेश )

👉 ‘मलबे का मालिक’ कहानी के लेखक कौन हैं ?
▪️ मोहन राकेश
👉 मोहन राकेश के दो  उपन्यासों के नाम लिखें |
▪️ अंधेरे बंद कमरे, न आने वाला कल
👉 मोहन राकेश के दो नाटकों के नाम लिखें |
▪️ आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस
👉 ‘आधे-अधूरे’ किसका प्रसिद्ध नाटक है?
▪️ मोहन राकेश
👉 मोहन राकेश द्वारा रचित दो कहानियों के नाम बताइए
▪️ उसकी रोटी, मलबे का मालिक
👉 मोहन राकेश द्वारा लिखित किस कहानी पर फिल्म भी बनी है?
▪️ उसकी रोटी ( निर्देशक – मणि कौल )
👉 मोहन राकेश द्वारा लिखित कौन सी कहानी आपके पाठ्यक्रम में है?
▪️ मलबे का मालिक
👉 ‘मलबे का मालिक’ कहानी में लेखक ने किस घटना का सजीव चित्रण किया है ?
▪️ भारत-पाक विभाजन
👉 लोग लाहौर से अमृतसर क्यों आए थे?
▪️ हॉकी मैच देखने
👉 लाहौर से आए मुसलमान कितने दिनों तक अमृतसर के लोगों के अतिथि बने रहे
▪️ 10 दिनों तक
👉 ‘मलबे का मालिक’ कहानी के प्रमुख पात्रों के नाम बताइए?
▪️ गनी मियां और रक्खा पहलवान
👉 गनी मियां ने किसे पहचान लिया था?
▪️  मनोरी नामक युवक को
👉 गनी मियां के बेटे का क्या नाम था?
▪️ चिरागदीन
👉 चिरागदीन की पत्नी का क्या नाम था?
▪️ जुबैदा
👉 चिरागदीन की कितनी लड़कियां थी?
▪️ दो
👉 चिरागदीन की दोनों लड़कियों के क्या नाम थे?
▪️ किश्वर और सुल्ताना |
👉 चिरागदीन की हत्या किसने की थी?
▪️ रक्खा पहलवान
👉 ‘मलबे का मालिक’ कहानी की पृष्ठभूमि क्या है?
▪️ भारत पाक विभाजन की त्रासदी

👉 अब्दुल गनी के चरित्र की दो विशेषताएँ बताइये |

▪️बदनसीब पिता, मिलनसार |

👉 रक्खा पहलवान के चरित्र की दो विशेषताएँ बताइये |

▪️ लालची, क्रूर |

पच्चीस चौका डेढ़ सौ ( ओमप्रकाश वाल्मीकि )

👉 ‘पच्चीस चौका डेढ़ सौ’ नामक कहानी किसके द्वारा रचित है?
▪️ ओम प्रकाश वाल्मीकि
👉 ओमप्रकाश वाल्मीकि की आत्मकथा का क्या नाम है?
▪️ जूठन
👉 ओमप्रकाश वाल्मीकि जी के कहानी-संग्रह का क्या नाम है?
▪️ सलाम
👉 ओमप्रकाश वाल्मीकि जी की काव्य रचनाओं के नाम लिखिए |
▪️ सदियों का संताप,  बस ! बहुत हो चुका
👉 ओमप्रकाश वाल्मीकि की कौन सी कहानी आपके पाठ्यक्रम में हैं?
▪️  पच्चीस चौका डेढ़ सौ
👉 ‘पच्चीस चौका डेढ़ सौ’ कहानी के मुख्य पात्र का क्या नाम है?
▪️ सुदीप
👉  सुदीप का स्कूल में दाखिला किस अध्यापक ने कराया था?
▪️  फूल सिंह मास्टर ने
👉 मास्टर के सामने पिता की आवाज कैसी थी?
▪️  गिड़गिड़ाहट भरी
👉 किस अध्यापक ने चौथी कक्षा के बच्चों से पहाड़े याद करने के लिए कहा था?
▪️  शिव नारायण मिश्रा ने
👉 सुदीप को कहां तक पहाड़े याद थे?
▪️  चौबीस तक
👉 कक्षा के अन्य बच्चों को कहां तक पहाड़े याद थे?
▪️  पंद्रह तक
👉 सुदीप के पिता के अनुसार पच्चीस चौका कितने के बराबर था?
▪️ डेढ़ सौ
👉  चौधरी साहब ने ₹25 प्रति माह के हिसाब से 4 माह का ब्याज कितना बनाया था ?
▪️ डेढ सौ
▪️ चौधरी साहब ने  ब्याज में से कितने रुपए छोड़ दिए थे?
▪️ बीस रूपये
👉 जब सुदीप घर पहुंचा तो पिता क्या कर रहे थे?
▪️  पिताजी एक पुरानी चारपाई की रस्सी कस रहे थे
👉 पिता ने सुदीप की तनख्वाह लेकर क्या किया था?
▪️ पिता ने उस तनख्वाह को अपने माथे से लगाया था जैसे देवता का प्रसाद ग्रहण कर रहे हों
👉 सुदीप ने 25-25 रुपयों की कितनी ढेरिया लगाई थी?
▪️  चार
👉 सुदीप के पिता के हृदय से सच जानने के बाद क्या आवाज निकली थी?
▪️ ‘कीड़े पड़ेंगे चौधरी…., कोई पानी देने वाला भी नहीं बचेगा |’
👉 ‘पच्चीस चौका डेढ़ सौ’ कहानी में किस समस्या को उठाया गया है?
▪️ आर्थिक शोषण तथा जातिगत भेदभाव

👉 सुदीप के चरित्र की दो विशेषताएँ बताइये |

▪️ मेधावी छात्र, आदर्श पुत्र |

मजदूरी और प्रेम ( सरदार पूर्ण सिंह )

👉 ‘मजदूरी और प्रेम’ साहित्य की कौन सी विधा है?

▪️ निबंध |

👉 ‘मजदूरी और प्रेम’ निबंध के लेखक कौन हैं?

▪️ सरदार पूर्ण सिंह |

👉 सरदार पूर्ण सिंह किस युग के साहित्यकार हैं?

▪️द्विवेदी युग के |

👉 द्विवेदी युग की समय-सीमा क्या मानी जाती है?

▪️ 1920 ईo से 1936 ईo |

👉 द्विवेदी युग का नामकरण किस साहित्यकार के नाम पर किया गया है?

▪️ महावीर प्रसाद द्विवेदी |

👉 सरदार पूर्ण सिंह का जन्म कब और कहाँ हुआ?

▪️ सन 1881 में वर्तमान पाकिस्तान के एबटाबाद जिले के सलहट गाँव में |

👉 सरदार पूर्ण सिंह का देहांत कब हुआ?

▪️ सन 1931 में |

👉 सरदार पूर्ण सिंह की मुलाक़ात स्वामी रामतीर्थ से कब हुई?

▪️ 1902 ईo में |

👉 सरदार पूर्ण सिंह ने किस विदेशी विश्वविद्यालय से रसायन शास्त्र में उच्च शिक्षा प्राप्त की?

▪️ इम्परियल विश्वविद्यालय, टोक्यो ( जापान )

👉 सरदार पूर्ण सिंह ने किस विभाग में रसायन शास्त्री की नौकरी की?

▪️ देहरादून स्थित वन विभाग में |

👉 सरदार पूर्ण सिंह के कुछ निबंधों के नाम बताओ?

▪️ मजदूरी और प्रेम, पवित्रता, सच्ची वीरता, आचरण की सभ्यता |

👉 सरदार पूर्ण सिंह के निबंधों की दो विशेषताएँ बताओ |

▪️ भावुकता व विचारों की प्रधानता |

👉 सरदार पूर्ण सिंह की दो काव्य रचनाओं के नाम बताओ |

▪️ खुल्ले मैदान, खुल्ले आसमानी रंग |

👉 ‘मजदूरी और प्रेम’ निबंध में कुल कितने उपशीर्षक हैं?

▪️ आठ |

👉 ‘मजदूरी और प्रेम’ निबंध के उपशीर्षकों के नाम बताओ |

▪️ (1) हल चलाने वाले का जीवन, (2) गड़रिये का जीवन, (3) मजदूर की मजदूरी, (4) प्रेम-मजदूरी, (5) मजदूरी और कला, (6) मजदूरी और फ़कीरी, (7) समाज का पालन करने वाली दूध की धारा और (8) पश्चिमी सभ्यता का नया आदर्श |

👉 लेखक के अनुसार हल चलाने वाले और भेड़ चराने वाले किस स्वभाव के होते हैं?

▪️ साधु स्वभाव के |

👉 लेखक ने किसान को किसके समान माना है?

▪️ ब्रह्मा के |

👉 किसान प्रातः उठकर किसे प्रणाम करता है?

▪️ अपने हल को और अपने बैलों को |

👉 लेखक के अनुसार महाराजाओं का अन्नदाता कौन है?

▪️ किसान |

👉 लेखक के अनुसार किसका जीवन बर्फ की पवित्रता से पूर्ण है?

▪️ गड़रिये का ||

👉 मजदूरी का ऋण कैसे चुकाया जा सकता है?

▪️ परस्पर की सेवा से |

👉 लेखक के अनुसार क्या करने से हृदय पवित्र होता है?

▪️ मजदूरी करने से |

👉 आनंद और प्रेम की राजधानी का सिंहासन किसके कंधों पर रहता है?

▪️ प्रेम और मजदूरी के कंधों पर |

👉 ईश्वर कैसे प्रार्थनाएँ तत्काल सुनता है?

▪️ मौन प्रार्थनाएँ |

👉 लेखक के अनुसार किस प्रकार की वस्तु में अधिक रस होता है?

▪️ हाथ से बनी वस्तु में |

👉 हाथ से बने कामों में किसकी सुगंध आती है?

▪️ हाथ से बने कामों में मनुष्य की प्रेममय आत्मा की सुगंध आती है |

👉 आदमियों की तिजारत करना किसका काम है?

▪️ मूर्खों का |

👉 लेखक के अनुसार किन स्त्रियों के गीत संसार के सभी देशों के कौमी गीत होंगे?

▪️चरखा कातने वाली स्त्रियों के |

👉 लेखक के अनुसार पश्चिमी सभ्यता क्या नया आदर्श अपना रही है?

▪️ पश्चिमी सभ्यता कलों की पूजा को छोड़कर मनुष्यों की पूजा को अपना नया आदर्श बना रही है |

👉 लेखक के अनुसार जीवन-यात्रा का आध्यात्मिक नियम क्या है?

▪️ मजदूरी करना |

👉 सरदार पूर्ण सिंह भारतीय सभ्यता के विषय में क्या खेद प्रकट करता है?

▪️ लेखक इस बात पर खेद प्रकट करता है कि भारतीय सभ्यता प्रेम और मजदूरी को छोड़कर मशीनों का आलिंगन कर रही है |

👉 ‘मजदूरी और प्रेम’ निबंध की भाषा कौन सी है?

▪️ ख़डी बोली |

👉 भागो और भाई लालो के प्रसंग से लेखक ने क्या स्थापित किया है?

▪️ मजदूर और उसकी मजदूरी के महत्व को |

👉 ‘भोले भाव मिले रघुराई’ किसके शब्द हैं?

▪️ गुरु नानक देव जी के |

Leave a Comment

error: Content is proteced protected !!